Happy Birthday SHah: मोदी, नड्डा, राजनाथ और केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

By: एजेंसियां — नई दिल्ली Oct 22nd, 2020 12:11 pm

नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। श्री शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

श्री मोदी ने श्री शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

नड्डा ने शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री शाह का आज 56वां जन्मदिन है। श्री नड्डा ने श्री शाह को बधाई संदेश में लिखा कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश को समर्पित आपके जीवन के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। श्री शाह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

राजनाथ और नकवी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। श्री सिंह ने श्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे। श्री नकवी ने बधाई संदेश में कहा कि राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकर्ता, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद। श्री शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

केजरीवाल ने शाह को दी जन्मदिन की बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। श्री शाह का आज 56 वां जन्मदिन है। श्री केजरीवाल ने श्री शाह को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

शिवराज ने अमित शाह को दी जन्मदिन पर हार्दिक बधाई
भोपाल — मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिन पर उनको बधाई दी है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्री शाह को बधाई देते हुए कहा कि ‘कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। आप स्वस्थ रहें और शतायु हों, ताकि यह देश यूं ही सदैव सुरक्षित रहे। श्री चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा ‘माननीय श्री अमित शाह जी आपने धारा 370 व तीन तलाक को हटाने और राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में जो योगदान दिया है, उसे देश ने देखा है।

ऐसे असंभव समझे जाने वाले कार्य आप जैसे साहसी नेता ही कर सकते हैं। भगवान श्रीराम आपके यश और जीवन को सतत बढ़ाएं, यही कामना।Ó राज्य के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा ‘देश की एकता और अखंडता के लिए जरूरी कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से ही संभव हुए हैं। मां जगदम्बा से आपके जीवन में यश और कीर्ति की श्रीवृद्धि की कामना करता हूँ। अमित शाह जी जन्मदिन की शुभकामनाएं।Ó भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट के जरिये बधाई देते लिखा ‘अपने दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतीक, राष्ट्र की सेवा में समर्पित देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।Ó


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App