एचपीयू में आचार्य पद के लिए इंटरव्यू जल्द

By: सिटी रिपोर्टर— शिमला Oct 24th, 2020 12:01 am

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निकट भविष्य में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा रसायन विषयों में सहायक आचार्य, सह-आचार्य और आचार्यों के पदों के लिए साक्षात्कार जल्द आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रभारी, भर्ती शाखा समिति आचार्य अरविंद कालिया ने दी। आचार्य अरविंद कालिया ने बताया कि जनवरी में विज्ञापित किए गए इन पदों के लिए छंटनी समिति प्रत्येक उम्मीदवार को अंक देकर दो/तीन दिनों के भीतर उसे विश्ववविद्यालय की वेबसाइट पर डाल देगी। उन्होंने बताया कि  इच्छुक उम्मीदवार अपने अंक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

उम्मीदवार 28, 29 एवं 30 अक्तूबर, 2020 को किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय अवधि में निजी रूप से भर्ती शाखा में आकर अपने अंकों से संबंधित पूछताछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूरभाष, ई-मेल, व्हाट्सऐप के माध्यम से किसी के साथ कोई बातचीत नहीं होगी, न ही किसी के सवाल का कोई हल किया जाएगा। आवेदकों को स्वयं विश्वविद्यालय आकर छंटनी समिति के समक्ष अपनी समस्या का समाधान करना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App