लड़कियों के प्रति संकीर्ण सोच

By: -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा Oct 24th, 2020 12:06 am

भारत सारी दुनिया में देवभूमि के लिए प्रसिद्ध है। हमारा देश ही मात्र एक ऐसा देश है जहां पर नवरात्र मनाए जाते हैं और कन्या पूजन होता है। लेकिन जब इसी देश में कन्या भ्रूण हत्या की खबरें सुनने को मिलती हैं तो हर सभ्य और भारत की संस्कृति का अनुसरण करने वाला व्यक्ति यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि क्या भारत वही है जहां पर नवरात्र में कन्या पूजन होता है? दुर्गा माता पूजा-पाठ से कम और इनसान के अच्छे कर्मों से ज्यादा खुश होती हैं।

 नवरात्र में कुछ लोग व्रत रखकर कंजक पूजन करते हैं, लेकिन उनमें से ही कुछ लोग लड़कियों के प्रति घटिया सोच रखते हैं, नफरत करते हैं। जो लोग ऐसी घटिया सोच रखते हैं, उनको एक बात याद रखनी चाहिए कि उनको अगर देवी दुर्गा को खुश करना है तो पहले अपनी उस घटिया सोच को बदलना होगा जो लड़कियों के प्रति है, वरना देवी को खुश करने के लिए व्रत और कंजक पूजन का कोई फायदा नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App