नैतिक शिक्षा की जरूरत

By: -नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी Oct 5th, 2020 12:06 am

हाल ही में हाथरस (यूपी) में हुए सामूहिक बलात्कार ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। यह एक जघन्य अपराध है। बलात्कार बहुत ही क्रूरता से किया गया था। अपराधियों ने पीडि़ता के हाथ और पैर तोड़ दिए थे। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। आशा है कि जो भी दोषी हैं, वे बहुत जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। निर्भया बलात्कार के बाद कानून बहुत सख्त कर दिए गए हैं, लेकिन बलात्कार कम नहीं हो रहे हैं।

 इसके लिए हमें सरकार और प्रशासन पर निर्भर नहीं होना चाहिए।  शिक्षक और समाज को इसमें आगे आना चाहिए । बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। माता-पिता को अपने बच्चों को नियमित रूप से देखना चाहिए। शिक्षक  अपने छात्रों को बुरी आदतों से बचने के लिए  सबसे अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। ये प्रयास शुरू से ही किए जाने चाहिए। विभिन्न प्रयासों को सामूहिक रूप से करना चाहिए। नैतिक शिक्षा देकर बच्चों को समझाया जा सकता है कि क्या बुरा है, क्या अच्छा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App