एनआईओएस में 31 तक प्रवेश का मौका
Oct 23rd, 2020 12:01 am
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान एनआईओएस के पाठयक्रमों में प्रवेश सत्र 2020-21 के लिए दसवीं व जमा के छात्रों को प्रवेश का मौका प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक कर दी गई है। अब बिना बिलंव शुल्क के उम्मीदवार किसी भी आयु वर्ग का दसवीं व जमा दो में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, एनआईओएस द्वारा छात्रों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन लाइव विधि का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कोरोना के दौर में छात्रों को अपने घर से ही शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय निदेशक धर्मशाला डा. रचना भाटिया ने बताया कि उम्मीदवार 31 अक्तूबर तक दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

