पालमपुर बाजार में फोड़े पटाखे

By: कार्यालय संवाददाता-पालमपुर Oct 29th, 2020 12:25 am

चाय नगरी को नगर निगम का दर्जा मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बांटी मिठाई

पालमपुर-प्रदेश सरकार द्वारा पालमपुर को नगर निगम बनाने के कैबिनेट के फैसले का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और पालमपुर के विकास के लिए इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी व प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पर्यटन प्रकोष्ठ विनय शर्मा,  प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रदेश सह-संयोजक आईटी मनोज रतन, मनोनीत पार्षद सचिन वर्मा, राकेश गिल, मीना नागपाल, सुदेश अवस्थी, व्यवसायी जितेंद्र बंटा, सुदर्शन वासुदेवा, रजित चित्रा, परविंद्र वर्मा, अरुण बाली, सर्वेश अरोड़ा, अनिल संग्राय, आरके शर्मा, सतीश भारद्वाज, रमेश महाजन व वाईआर बक्शी सहित अनेक व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जन-हितैषी एवं बहु-प्रतीक्षित निर्णय का स्वागत किया है एवं सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App