स्वयं आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, महिला एवं परियोजना अधिकारी सीमा ने जागरूक की नारी शक्ति

By: निजी संवाददाता — नारायणगढ़ Oct 24th, 2020 12:06 am

खंड नारायणगढ़ में  महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा के मार्गदर्शन में खंड में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खंड की महिलाओं को उनकी सुरक्षा  के बारे जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे जानकारी दी जा रही है। यहां पर महिलाओं को मानसिक सामाजिक परामर्श, क़ानूनी सलाह, चिकित्सा सलाह, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा तथा एफ आईआर दर्ज करवाने में मुफ्त सलाह दी जाती है। वन स्टॉप  सेंटर से संपर्क करने के लिए टोल फ्री नंबर 181, महिला हेल्पलाइन 1091, एम्बुलेंस नंबर 108 के बारे भी जानकारी दी जा रही है।

सीडीपीओ सीमा ने बताया कि 20 अक्टूबर को गांव सैन माजरा, डैहर, बड़ी रसोर, कुरालीए डेराए गदौलीए भूरेवालाए वार्ड 8ए काठे माजरा, खानपुर लबाना आदि में वर्करों द्वारा महिलाओ को जागरूक किया गया। 21 अक्टूबर को सुपरवाइजर गीताए सुपरवाइजर अनुए सुपरवाइजर सुचित्राए सुपरवाइजर राजिन्द्र द्वारा सचिवालय में तथा सुपरवाइजर अंजू द्वारा लाहा में जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव नखड़ोली, हसनपुर, बड़ी रासोर, बरसुमजरा, हमीदपुर, लाहाए नबीपुरए कुराली आदि में वर्करों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी तरह 22 अक्टूबर को खंड में इस दिन पोषण अभियान के अंर्तगत कम्युनिटी बेस्ड इवेंट का आयोजन किया। लोगों को गर्भवती धात्री महिलाओ,ं किशोरियों तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के खानपान तथा पोषण के बारे बताया गया। इसके साथ महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य योजनाओं के बारे भी बताया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App