यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आगामी दो नवंबर को मनाएगा ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ 

By: निजी संवाददाता — चंडीगढ़ Oct 24th, 2020 12:06 am

यूनियन बैंक ऑफ  इंडिया द्वारा आगामी दो नवंबर तक ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा उपरोक्त विषय पर बैंक स्टाफ  सदस्यों हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्त्रम-संगोष्ठी का आयोजन जगमोहन सिंह महाप्रबंधक के निर्देशन में एवं हरी ओम वत्स क्षेत्र प्रमुख चंडीगढ़ की उपस्थिति में किया गया।

 उक्त कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं वक्ता सुरिंदर सिंह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, भ्रष्टाचार विरोधी शाखा चंडीगढ़ से हैं एवं बैंकिंग फ्रॉड के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उक्त कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रमुखए सहायक महाप्रबन्धक सरलए मुख्य प्रबंधक सतर्कता एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे। सुरिंदर सिंह द्वारा बैंकिंग फ्रॉड एवं उससे सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में संक्षिप्त एवं सरल रूपम से जानकारी दी गयी। सभी सदस्यों द्वारा उक्त वार्तलाप सत्र में भाग लिया गया एवं अपनी शंकाओं का निवारण किया गया।  सुरिंदर सिंह द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि बैंक स्टाफ  द्वारा सतर्क रह कर कैसे फ्रॉड से बचा जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App