वर्ल्ड विंटर कप की संभावित सूची में 35 हिमाचली प्लेयर

By: कार्यालय संवाददाता— शिमला Oct 27th, 2020 12:01 am

रशिया के कजान में प्रस्तावित वर्ल्ड स्पेशल विंटर कप के लिए देश के संभावित दल में 35 हिमाचली खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ल्ड विंटर स्पेशल कप का आयोजन जनवरी, 2022 में किया जाएगा। मार्च महीने के दौरान आयोजित कैंप से विंटर के लिए 35 खिलाडि़यों के नामों को संभावित सूची रखा गया है। अब फरवरी महीने के दौरान कैंप आयोजित किया जाएगा। उक्त कैंप से भारतीय दल का चयन किया जाएगा।

 प्रदेश से सभावित खिलाड़ी स्नोह बोर्डिंग, स्नोह स्यूग, एलपाइनस्कींग, स्पीड और लोर स्केटिंग में भाग लेंगे। प्रदेश के खिलाडि़यों का प्रदर्शन देखते हुए उक्त वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय दल में प्रदेश से काफी संख्या में पहाड़ी राज्य के खिलाडि़यों का चयन तय माना जा रहा है। पूर्व के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं, तो प्रदेश से अब तक 60 से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इसमें 60 के करीब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App