अब पराशर में भी पैराग्लाइडिंग

By: कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर Nov 3rd, 2020 12:08 am

साइट को मिली अनुमति, जल्द हवा में कलाबाजियां करते नजर आएंगे मानव परिंदे

पैराग्लाइडिंग में रुचि रखने वाले लोग अब मंडी जिला के पराशर में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग मनाली की ओर से इस पैराग्लाइडिंग साइट को भी ओके कर दिया गया है। इससे पहले सोलन जिला के वाकनाघाट, मंडी के स्पेनीधार में पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी गई थी। अब प्रदेश में आठ साइट्स पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। यहां पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे। प्रदेश बिलासपुर की बंदलाधार, शिमला की वाकनाघाट, मंडी जंजैहली की स्पेनीधार, रायसन, कड़सा, डलहौजी सहित अन्य साइटस के अलावा अब मंडी जिला की पराशर में स्थित साइट पर पैराग्लाइडिंग होगी। यहां पर भी अब मानव परिंदे उड़ान भरते नजर आएंगे।

पिछले करीब दो साल के दौरान पैराग्लाइडिंग की आठ साइटस फाइनल हुई हैं। प्रदेश में पयर्टकों की भी खूब आवाजाही रहती है। पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के उदेश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे जहां पर्यटकों को अलग-अलग साइट्स पर पैराग्लाइडिंग का मौका मिलेगा। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। नौ नवंबर को जिला चंबा में साइट्स की इंस्पेक्शन होगी। यहां पर पैराग्लाइडिंग की पूरी संभावना है। यदि इन साइट्स को भी अनुमति मिल जाती है, तो प्रदेश में पैराग्लाइडिंग साइट्स का आंकड़ा बढ़ जाएगा। पैराग्लाइडिंग करने में रुचि रखने वाले लोगों को हिमाचल के अलग-अलग स्थानों पर पैराग्लाइडिंग करने का लुत्फ उठाएंगे। बहरहाल, नई साइट्स की अनुमति मिलने के चलते पर्यटकों को अब हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग जगह पैराग्लाइडिंग करने का मौका मिलेगा।

नौ को चंबा में निरीक्षण

वहीं, टीम जल्द ही चंबा जिला में भी पैराग्लाइडिंग साइट का निरीक्षण होगा। नौ नवंबर को टीम यहां का निरीक्षण करेगी। यदि अनुमति मिली, तो चंबा में मानव परिंदे उड़ते नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App