चूड़धार में तीन फुट ताजा बर्फबारी

By: निजी संवाददाता-नौहराधार Nov 27th, 2020 12:35 am

सिरमौर जिले की सबसे ऊंची  चोटी चूड़धार में बुधवार से बर्फबारी का क्रम जारी रहा गुरुवार दोपहर बाद तक चूड़धार में करीब तीन फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया। बता दें कि चूड़धार में काफी समय बाद नवंबर माह में इतनी मात्रा में बर्फबारी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो सकती है। बुधवार रात को नौहराधार व हरिपुरधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। चूड़धार में हुई जोरदार बर्फबारी से बिजली, पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल पाइपें बर्फ के बीच दबने से पानी जाम हो गया हालांकि समिति के सेवादारों ने पाइप निकालने की भरसक प्रयास किए मगर पाइप में पानी जाम होने से नल तक आपूर्ति नही पहुंच सकी मजबूरी में बर्फ पिघलाकर पीने के लिए पानी का प्रबंध किया गया। गुरुवार को मंदिर समिति सदस्य भी अपने घरों को लौट गए है अब मंदिर में पुजारी कमलानंद जी महाराज अपने शिष्य के साथ रहेंगे।

स्थानीय दुकानदार को हीटर व अलाव का सहारा लेना पड़ा। चूड़धार में बर्फ गिरने के बाद यात्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद्ध  लग चुका है। अब चूड़धार जाना जोखिम में डालना है। चूड़धार मंदिर में  बाबूराम शर्मा  से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी दी कि चूड़धार में दो दिनों में करीब तीन फुट ताजा बर्फबारी हुई है  गुरुवार रात से बर्फ बारी हो रही है सभी सेवादार गुरुवार को नीचे उतर गए है मंदिर पूर्ण रूप से बंद है यहां पूजा-अर्चना के लिए स्वामी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App