ऊना में  कोरोना का बड़ा हमला…51 नए केस

By: नगर संवाददाता- ऊना Nov 22nd, 2020 12:23 am

कोरोना ब्लास्ट; लोगों में मचा कोहराम, केस बढ़ने से बढ़ी प्रशासन की चिंताएं

 ऊना –जिला ऊना में कोरोना वायरस ने फिर से कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। शनिवार को एक साथ 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। इसके अलावा आज समूर की एक 26 वर्षीय विवाहित महिला की मौत भी कोरोना के चलते हुई है। इसके अलावा कई स्कूलों के शिक्षक  भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 20 नवंबर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे और अभी तक पेंडिंग चल रहे सैंपल्स में 26 पॉजिटिव रहे हैं। जिला भर के स्कूलों में से सीनियर सेकंडरी स्कूल ललड़ी से 35 वर्षीय शिक्षिका, 52 वर्षीय शिक्षिका, 29 वर्षीय शिक्षक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से 45 वर्षीय शिक्षिका, हाई स्कूल धलवाड़ी से 48 वर्षीय शिक्षिका, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हीरां से 42 वर्षीय शिक्षिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। बंगाणा उपमंडल मुख्यालय से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच से 50 वर्षीय, कर्मचारी यही कि बीएसएनल एक्सचेंज से 51, बंगाणा से सटे सलोह गांव की 30 वर्षीय महिला, छपरोह से 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के अंबोटा के वार्ड 7 निवासी 62 वर्षीय पुरुष, उनकी 60 वर्षीय पत्नी और उनका 33 वर्षीय पुत्र, इसी गांव के इसी वार्ड की 55 वर्षीय महिला और उसका 24 वर्षीय पुत्र, कैलाश नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, संघनई के वार्ड नंबर 5 से 58 वर्षीय महिला, मरवाड़ी से 29 वर्षीय पुरुष, रायपुर मरवाड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरुष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

हरोली के कुंगड़त से 40 वर्षीय महिला, ऊना उपमंडल के धमांदरी से 60 वर्षीय पुरुष, टक्का निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। अंब उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 से 62 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। बिलासपुर जिला के दाहड़ निवासी 33 क्यों पुरुष, हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के गांव बसारल निवासी 32 वर्षीय युवक और सुधियाल के लाहड़ कोटली निवासी 21 साल के युवक में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। 21 नवंबर को कोविड जांच टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 251 सैंपल्स की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। वहीं रेपिड एंटीजेन में शुक्रवार को  हुए 182 सैंपल में नौ लोग संक्रमित पाए गए।  शनिवार को रैपिड एंटीजन में जुटाए 132 सैंपल्स से 16 पॉजिटिव पाए गए। वहीं, जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1920 हो गई है और 21 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।  उधर सीएमओ डा. रमन शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App