अमरीका के बाद चांद पर झंडा फहराने वाला दूसरा देश बना चीन

By: एजेंसियां — बीजिंग Dec 6th, 2020 12:05 am

अमरीका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। अमरीका ने लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा चुका था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांग-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है। चीनी मीडिया ने कहा है कि देश के एयरोस्पेस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब चंद्रमा पर पांच सितारा वाले लाल राष्ट्रीय ध्वज को चंद्रमा पर फहराया है। चांग-5 चंद्रमा पर सफलतापूर्व उतरने वाला तीसरा चीनी अंतरिक्ष यान है और वहां से टेक ऑफ करने वाला पहला। यह बीजिंग के महत्त्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यकर्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। चीन के इस अतंरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ सकती है।

खासकर उसकी मिट्टी और चट्टान के नमूनों से चंद्रमा की उत्पत्ति, भू-गर्भीय विकास और ज्वालामुखी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। स्पेस प्रोब का 16 दिसंबर को इनर मंगोलिया में उतरने में उम्मीद है। वहां से, नमूनों को विश्लेषण के लिए विशेष प्रयोगशालाओं में पहुंचाया जाएगा। बता दें कि चांद पर झंडों को फहराने की परंपरा संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा शुरू की गई थी। अमरीका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था। 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमरीकी झंडे सतह पर लगाए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App