हमीरपुर में 16 साल की नाबालिग से दुराचार

By: हमीरपुर। Dec 3rd, 2020 12:02 am

जिला में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सदर थाना हमीरपुर में यह केस दर्ज किया गया है। आरोपी बिलासपुर जिला के बरठीं का बताया जा रहा है। पीडि़त लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App