सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन, युकां अध्यक्ष बोले, डबल इंजन की सरकार में प्रदेश बन गया कोरोना कैपिटल

By: जिला संवाददाता — कांगड़ा Dec 6th, 2020 12:05 am

प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित  प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा है कि हिमाचल सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। मजदूर कुटिया में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव रघुवीर सिंह बाली व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सशक्त किया जाएगा। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन होगा। इस समय मुद्दा बेरोजगारी का है और किसान दिक्कत में हैं।

हिमाचल प्रदेश कोरोना कैपिटल बन गया है, यह सब डबल इंजन की सरकार में हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस के सम्मेलन होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव आरएस बाली ने कहा कि एक की एक तजुर्बे कार युवा को प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनमोहन पठानिया, अरुणा महाजन, हेमंत शर्मा, राकेश नेगी, विजेंद्र करण व सुजीत भरमौरी आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App