कल रिलीज होगी गुंजन पंत की चांद जैसन दुलहिन हमार

By: Apr 21st, 2021 12:01 am

मुंबई — भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत की आने वाली फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार 21 अप्रैल यूटयूब पर रिलीज होगी। श्री सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन पंत, प्रेम सिंह,विमल पांडेय, पल्लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, जेपी सिंह, अरुण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जेके चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्य भूमिका में हैं।

‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगी। ‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ के निर्माता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हमने फैसला किया कि हम इस फिल्म का यूट्यूब पर ही रिलीज करेंगे, जिससे लोग अपने घरों में इस फिल्म का पूरा-पूरा मनोरंजन ले सकें। यह फिल्म बेहद पारिवारिक फिल्म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है।

यह फिल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है। फिल्म की पटकथा से लेकर गीत-संगीत तक लाजवाब हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म के संगीत निर्देशक सावन कुमार हैं तथा गीत प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App