हॉट सीट… कांग्रेस ने मारी बाजी

By: Apr 20th, 2021 12:23 am

नगर पंचायत अंब के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

स्टाफ रिपोर्टर- अंब नगर पंचायत अंब के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। अपने सात पार्षद होने की बात करने वाली भाजपा का इस घटनाक्रम के बाद यह दावा खोखला साबित हुआ है। उपाध्यक्ष के पद के लिए दो उम्मीदवार जिसमें कांग्रेस की तरफ से अनुसुया व भाजपा की तरफ से अशोक कुमार आमने सामने थे। एक पार्षद कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उपाध्यक्ष पद के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाया। केवल आठ पार्षदों ने ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसमे से 5 वोट अनुसूया व 3 वोट अशोक कुमार को पड़े। अनुसुया दो मतों से विजयी रही।

कांग्रेस समर्पित उपाध्यक्ष के विजय होने की सूचना लगते ही कांग्रेस के खेमे में एकदम खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह के अलावा तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विजयी रही अनुसुया फूलों के हार पहनाकर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। उधर, भाजपा समर्पित उम्मीदवार को तीन वोट मिलने के बाद भाजपा को मुहं की खानी पड़ी है। अपना उपाध्यक्ष का पद खो देने के पीछे भाजपा की कमजोर राजनीति के पोल खुल कर सामने आ गए है। यहां विधायक बलबीर सिंह का कद भी घटने से इनकार नहीं कहा जा सकता। राजनीति की पहचान रखने वाले लोग कहते सुने जा रहे है की ऐसी भी क्या बात रही होगी की अपनी सरकार होने के बावजूद भाजपा अपने 7 पार्षदों को संभालने में नाकामयाब हो गई। फिलहाल नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के पद को हथियाने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है जबकी भाजपा बैकफुट पर आ गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App