जापान के प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया रद्द, यूके जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द

By: Apr 21st, 2021 1:08 pm

नई दिल्ली — ब्रिटेन के बाद अब जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भी भारत का दौरा रद्द कर दिया है। सुगा अगले हफ्ते भारत और फिलिपिंस जाने वाले थे। जापान के मीडिया के अनुसार देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दोनों देशों की यात्रा प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली भारत की यात्रा थी। उधर, 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई हैं। एयर इंडिया ने बताया कि इस दौरान दिल्ली और मुंबई से यूके के बीच कम से कम एक फ्लाइट को शेड्यूल करने का प्रयास किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App