मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, धीमे ओवर रेट पर गिरी गाज

By: Apr 21st, 2021 5:01 pm

चेन्नई — मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर उनकी टीम के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई टीम का इस सत्र का धीमे ओवर रेट का यह पहला अपराध है, इसलिए टीम के कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। मुंबई की टीम यह मुकाबला छह विकेट से हार गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App