पंचवटी पार्क… बुजुर्गों-बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

By: Apr 22nd, 2021 12:01 am

बंगाणा उपमंडल में 32 पार्कों का काम जोरों पर; पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी जानकारी, मनरेगा पर खर्चे 24,93 करोड़ रुपए

कार्यालय संवाददाता- बंगाणा
बंगाणा उपमंडल में 32 पंचवटी पार्कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही पंचवर्टी पार्क तैयार हो जाएंगे। सभी पंचवर्टी पार्क मनरेगा के जरिए बनाए जा रहे है। एक तरफ जहां लोगों को बड़े-बड़े महानगरों की तर्ज पर बढिय़ा पार्क सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वहीं, लोगों को घर द्वार पर ही मनरेगा के जरिये स्वरोजगार भी मिल पा रहा है। इन पंचवटी पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए, बुजुर्गों के सैर के लिए व बैठने के लिए बैंच आदि की बढिय़ा सुविधा होगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते एक वर्ष में 24,93 करोड़ मनरेगा पर खर्च किए गए है। कोविड 19 में मनरेगा योजना जनता के लिए वरदान साबित हुई है और 1909 परिवारों के 100 दिन मिलाकर 5,74,245 दिन एक वर्ष में जनता ने मनरेगा में रोजगार किया है। कंवर ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में मनरेगा के माध्यम से हर घर को पक्का रास्ता ओर हर गांव को लिंक रोड से जोडऩे का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में रेन शेटर किसानों के लिए विशेष कार्य प्रबंध पंचवटी पार्क, रास्ते निर्माण सड़के पुलिया डालकर जनता की समस्याओं का समाधान किया है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मुख्य उद्देश्य है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App