पवन सिंह की फिल्म सौतन की शूटिंग हुई लंदन में

By: Apr 21st, 2021 12:02 am

मुंबई — भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली एक और फिल्म सौतन की शूटिंग लंदन में की गई है। पवन सिंह के लिए लंदन का दौरा बेहद खास रहा है। पवन सिंह की एक और फिल्म सौतन, जिसकी शूटिंग लंदन में की गई है। इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्मूवाला हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन के ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में हुई है।

फिल्म में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा और सहर अफ्शा नजर आने वाली है। फिल्म सौतन यशी फिल्म्स प्रा. लि. एवं जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और प्रैक्टिकल फिल्म प्राइवटे लिमिटेड यूके के बैनर तले बन रही है। लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म के बारे अभय सिन्हा ने बताया कि हमने अपने लंदन दौरे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण किया है। उसमें सौतन भी एक है।

यह फिल्म भी अभी पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। कोरोना की महामहारी की वजह से हमारी फिल्मों की रिलीज में देर हो सकती है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर, पोस्टर और टीजर जल्द ही हम जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म सौतन अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है।

इस फिल्म के गाने और संवाद बेहद सार्थक हैं। फिल्म दर्शकों के दिल में उतर जाने वाली है। यह फिल्म महिलाओं को विशेषकर पसंद आने वाली है। हम उम्मीद करेंगे कि कोरोना संकट जल्द से जल्द खत्म हो और हम अपनी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचा सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App