पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छठे दिन स्थिर

By: Apr 22nd, 2021 12:05 am

नई दिल्ली — पेट्रोल-डीजल की कीमतें बुधवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहीं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 90.40 रुपए और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पंद्रह दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गत 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल—डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली————— 90.40—————— 80.73
मुंबई-————— 96.83—————— 87.81
चेन्नई—————-92.43-————— 85.75
कोलकाता———— 90.62————— 83.61


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App