डलहौजी में डाक्टर भीमराव अंबेडकर को सलाम

By: Apr 15th, 2021 12:55 am

पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष मनोज चड्डा ने अर्पित की पुष्पांजलि, मूर्ति बनाने की मांग उठाई

स्टाफ रिपोर्टर- डलहौजी
प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष मनोज चड्डा ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध कर डलहौजी में बाबा साहेब की आदमकद मूर्ति उनके नाम के बाग अथवा चौक पर स्थापित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया है।

हम सब भी उनके पदचिंहों पर चलते हुए देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपना हरसंभव योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर भारत के आधुनिक निर्माताओं में हैं। उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति और सामाजिक व्यवस्था के लिए हमेशा प्रासंगिक हैं। डा. अंबेडकर ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। वह देश में ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के पक्षधर थे, जिसमें सभी को समानता मिले। और धर्म, जाति, रंग तथा लिंग आदि के आधार पर किसी के प्रति भेदभाव न किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App