बर्फबारी के बीच फंसे सामान से लदे ट्रक

By: Apr 20th, 2021 12:21 am

निजी संवाददाता-केलांग
खराब मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं मनाली लेह-मार्ग की बहाली पर बीआरओ की मशीनरी पर बर्फबारी भारी पड़ती जा रही है। इससे मार्ग में फंसे वाहनों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। मार्ग में बर्फबारी के बीच फल-सब्जियों से लदे ट्रक भी फंसे हुए है, जिससे ट्रकों में लदा हुआ सामान खराब भी हो सकता है। इससे व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग को बहाल करने के बाद बदलता मौसम का मिजाज बार-बार रोड़ा बनता जा रहा है, जिस कारण से मनाली लेह मार्ग के अवरूद्ध होने जाने पर इसे खोलने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के चलते करीब पिछले 15 दिनों से यह सड़क मार्ग ताजा बर्फबारी के बाद से फिर से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी के बाद से अभी करीब एक सप्ताह का समय मार्ग बहाली पर लग सकता है। वहीं, मार्ग बंद होने के चलते यहां सब्जियों से भरे ट्रक भी फंसे हुए है।

ऐसे में फल व सब्जियां खराब होने की आंशका भी बढ़ गई है। बीते रविवार को जमकर एक बार फिर समूची घाटी में बर्फबारी हुई है। जहां पर बारालाचा के पास करीब पांच फीट तक बर्फबारी होने की बात की जा रही है। हालांकि बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ शून्य तापमान में भी काम कर रहा है। लेकिन बार बार मौसम खराब होने पर बीआरओ के लिए भी मार्ग को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। सहीं नहीं मार्ग बंद होने पर दारचा में खड़े सब्जियों व फलों के ट्रकों के अंदर सब्जियां खराब भी होने लगी है। जिससे व्यापारियों की चिंता भी दो गुना बढ़ गई है। समय पर माल न पहुंचने पर उन्हें भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार करीब 150 से अधिक ट्रक जो सामान लेकर लेह की ओर रवाना हुए है। जानकारी के अनुसार करीब 10 से अधिक ट्रक ऐसे है। जिनमें केवल फस व सब्जियां की भेजी गई है, जो कि खराब होने की कगार पर है। वहीं, लाहुल पुलिस प्रशासन की ओर से मार्ग बंगद होने पर सैलानियों को भी लेह न जाने की अभी सलाह दी गई है। क्योंकि बारालाचा में ताजा बर्फबारी के बाद से मार्ग बंद पड़ा है। हालांकि प्रशासन सहित बीआरओ के जवान पूरी तरह से मार्ग को बहाल करने में जटे है। ताकि फंसे हुए सामानों के साथ ट्रक जल्द से जल्द अपने सामान को लेकर मौके पर पहुंचे सके। लेकिन बार बार बदल रहा मौसम का मिजाज भी यहां मार्ग को बहाल करने में रोड़ा बन रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App