जांगला में युवा कांग्रेस सड़कों पर

By: Apr 21st, 2021 12:18 am

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन जोरदार प्रदर्शन, युकां ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

स्टाफ रिपोर्टर- रोहड़ू
युवा कांग्रेस की बैठक रंसारघाटी के उप तहसील जांगला में रोहडू युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सिंटियाण की अध्यक्षता में हुई। बैठक के उपरांत युवा रोहडू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल गैस खाद्य पदार्थों में दामों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया रोहड़ू युवा कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष बलदेव सिंटियाण ने युवा कांग्रेस की बैठक में बताया कि सरकार निरंतर बढ़ती गैस पेट्रोल-डीजल खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई काबू करे अन्यथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को अपना ज्ञापन भेजा। इस प्रदर्शन में उपस्थित जिला शिमला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डांडा आदी ने आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाजपा को जमकर कोसा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App