हिमाचल में अब तक 1984 नए केस, 28 की मौत

By: May 7th, 2021 5:36 pm

शिमला — हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1,984 मामले आए हैं। वहीं, 2,194 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक 28 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में दस, सोलन में पांच, शिमला में 4, मंडी व सिरमौर में तीन-तीन, ऊना में दो व हमीरपुर में एक की जान गई है। पिछले पांच दिन में अब तक हिमाचल में कोरोना के 16 हजार 209 नए मामले आए हैं। वहीं, 9,235 लोग कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं।

कल और आज अब तक दो हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं, जोकि राहत की एक बात है। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। लेकिन कोरोना डेथ अभी भी चिंता बनी हुई हैं। पिछले पांच दिन में अब तक 196 लोग जान गवां चुके हैं। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में 54 लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 700 पहुंच गया है। अभी 27 हजार 505 एक्टिव केस हैं।

अब तक 91 हजार 404 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,752 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 75.72 फीसदी है। कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है। कांगड़ा में 596, मंडी में 396, सिरमौर में 379, हमीरपुर में 293, शिमला में 225, बिलासपुर में 75, किन्नौर में 13 व सोलन में अब तक 7 मामले आए हैं। कांगड़ा के 584, सोलन के 413, मंडी के 302, सिरमौर के 247, शिमला के 209, चंबा के 117, ऊना के 114, कुल्लू के 108, हमीरपुर के 100 अब तक ठीक हुए हैं।

कांगड़ा जिला में अभी 7,239 एक्टिव केस हैं। सोलन में 3,489, मंडी में 2,935, सिरमौर में 2,826, शिमला में 2,731, बिलासपुर में 2,170, हमीरपुर में 2,114, ऊना में 1,481, चंबा में 1,117, कुल्लू में 695, लाहुल स्पीति में 376 व किन्नौर में 332 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा के 472, शिमला के 380, मंडी के 204, सोलन के 141, ऊना के 127, हमीरपुर के 104, कुल्लू के 100, सिरमौर के 86, चंबा के 67, बिलासपुर के 34, किन्नौर के 24 व लाहुल स्पीति के 13 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,562 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 390 नेगेटिव व 13 पॉजिटिव रहे हैं। अभी 2,159 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App