48 साल के ब्लैंड ने जीता ब्रिटिश मास्टर्स, यूरोपियन टूर के इतिहास में बनाया यह रिकॉर्ड

By: May 16th, 2021 5:28 pm

लंदन — इंग्लैंड के 48 वर्षीय यूरोपियन टूर वेटरन रिचर्ड ब्लैंड ने ब्रिटिश मास्टर्स गोल्फ खिताब जीतकर नया इतिहास बना दिया है। ब्लैंड ने लगभग 20 साल और 478वें प्रयास में गुइडो मिग्लियोजी को प्लेऑफ में हराकर शनिवार को पहली बार ब्रिटिश मास्टर्स खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही वह यूरोपियन टूर के इतिहास में सबसे उम्रदराज पहली बार के विजेता बन गए। ब्लैंड और गुइडो दोनों का चार राउंड के बाद 13 अंडर का स्कोर रहा था जिसके बाद प्लेऑफ का सहारा लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App