आनी में रोगियों को बांटे फल व मास्क

By: May 5th, 2021 12:55 am

आनी में भाजयुमो ने छेड़ा सेवा ही संगठन अभियान, कोराना के खतरे भी बताए

निजी संवाददाता- आनी
कोरोन वैश्विक महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए भाजयुमो ने पूरे प्रदेश भर में सेवा ही संगठन के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत भाजयुमो मंडल आनी द्वारा जिलाध्यक्ष नवल नेगी के निर्देशानुसार अध्यक्ष हरीश शर्मा व प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर की अगुवाई में नागरिक चिकित्सालय में सेवा ही संगठन भाग-2 जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल -स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर तथा बीएमओ आनी डॉ बीपी मैहता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में आए रोगियों व तीमारदारों को कोविड 19 महामारी के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया। युवा मोर्चा ने इस मौके पर अस्पताल में दाखिल मरीजों- तीमारदारों को एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर के हाथों फल, सेनेटाइजर तथा फेस मास्क भी वितरित किए। हरीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे । भाजपा मंडल महामंत्री शेर सिंह, रतन भारती, बुद्धि सिंह, डोला राम शर्मा, सुभाष चौहान, संजय ठाकुर, गोल्डी चौहान, पुनीत शर्मा, आशीष शर्मा, डिम्पल माही, रिंकू राणा, परमार सिंह तथा विक्रम ठाकुर गौतम ठाकुर, कृष्ण ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App