कोरोना संकट में लोगों की करें सहायता

By: May 31st, 2021 12:02 am

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना संकट के समय भूख और कुपोषण से लड़ रहे लोगों की मदद करने की अपील की है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने भारत के लिए हाल ही में चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटाए थे। प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई थी, जिससे देश को कोविड 19 से जूझने में मदद मिल सके। दंपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से इस महामारी के बीच भूख और कुपोषण से लड़ रहे लोगों की मदद करने की अपील की है।

प्रियंका और निक ने बताया कि अब गिव इंडिया फंडरेजर म्युनिसिपल वार्डस, म्युनिसिपल स्टाफ, अनाथालय, जरूरतमंद बुजुर्ग, पेशेंट्स, दैनिक मजदूर, प्रवासी श्रमिक और अन्य लोगों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन देने में मदद करेगा। प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हमें जो सहायता मिली है, हम उससे बहुत खुश हैं और जैसा कि हम लगातार इंडिया के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने के लिए फंड रेज कर रहे हैं। हम पूरे इंडिया में दूसरी जरूरी चीजें, भूख और कुपोषण के खिलाफ अपने सपोर्ट को आगे बढ़ाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App