नालागढ़ में एचआरटीसी ने बढ़ाए ट्रिप

By: May 5th, 2021 12:55 am

निगम बना लोगों के लिए मददगार, 37 रूटों पर चलाए 65 ट्रिप
कार्यालय संवाददाता-नालागढ़
निजी बस संचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों को परेशानी न हो तो एचआरटीसी ने अपने रूट बढ़ा लिए है। मंगलवार को नालागढ़ डिपो के 37 रूटों पर 65 ट्रिप चलाए गए। जानकारी के अनुसार निजी बस संचालक सोमवार से अनिश्चित काल हड़ताल पर है। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने निजी बस चालकों की हड़ताल के चलते अपने रूट बढ़ा दिए है ताकि स्थानीय लोगों सहित अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी न हो निगम द्वारा मंगलवार को 37 रूटों पर निगम की बस सेवा चलाई गई पहले जहां नालागढ़ में दो दर्जन रूटों पर बसें चलती थी वहीं मंगलवार को इनकी संख्या बढ़ा कर 65 कर दी गई। जिससे कामगारों को कोई दिक्कत न आए।

नालागढ़ के चंगर क्षेत्र, बद्दी, बरोटीवाला, रामशहर, डोली, जयनगर, उखु, सहित लांग रूट शिमला दिल्ली पालमपुर ऊना मंडी आदि को बसें चलाई गई। बता दें कि इससे पूर्व निगम की बसों में 10 से 15 फीसदी रूट ही चल रहे थे, जिनमें सवारी भी नाममात्र ही थी बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग पहले ही बसों में नहीं बैठ रहे हंै। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने पहले से बंद रूटों पर बसें चला दी है। बद्दी व नालागढ़ से अंबाला व ऊना के लिए रूटों पर बसें चालू कर दी थी इन रूटों पर पहले ही बसों को यात्री कम होने से बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे है। कामगारों को ड्यूटी पर जाने के अधिकांश बसें उद्योगों की है। बहुत कम कामगार है जो बसों में सफर करते हैं। उन्होंने यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूट पर बसे बढ़ाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App