नालागढ़ में एचआरटीसी ने चलाई 35 अतिरिक्त ट्रिप

By: May 7th, 2021 12:18 am

कार्यालय संवाददाता-नालागढ़
निजी बस संचालकों की हड़ताल के चलते तीसरे दिन निगम द्वारा 35 अतिरिक्त ट्रिप चलाए गए वहीं लॉन्ग रूटों पर सवारियों के आभाव में 15 फीसदी ही बस सेवाएं चल सकी। क्षेत्र में कामगारों सहित लोगों को परेशानी न हो तो एचआरटीसी ने अपने रूट बढ़ा लिए है। बुधवार को नालागढ़ डिपो के 35 ट्रिप चलाए गए। जानकारी के अनुसार निजी बस संचालक अनिश्चित काल हड़ताल पर चले हुए है जिसके चलते एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने अपने ट्रिप बढ़ा दिए है ताकि स्थानीय लोगों सहित अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी न हो निगम द्वारा बुधवार को 35 ट्रिप पर निगम की बस सेवा चलाई गई। जिससे कामगारों को कोई दिक्कत न आए। नालागढ़ के चंगर क्षेत्र ,बद्दी, बरोटीवाला, रामशहर, डोली, जयनगर, उखु सहित लांग रूट शिमला, दिल्ली, पालमपुर, ऊना, मंडी, रोपड़ आदि को बसे चलाई गई बता दे कि स्पेशल रोड टैक्स व टोकन टैक्स में भारी भरकम बढ़ोतरी के चलते बीबीएन में निजी बस संचालकों ने बसे बंद रखी है जिससे औद्योगिक क्षेत्र कामगारों को अपनी ड्यूटी पर आने के लिए सरकारी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बीबीएन में 90 निजी बसें संचालित होती है। यह 90 बसें तीन सौ अधिक रूट पर चलती है। निजी बस संचालक मनोज राणा ने बताया कि 50 फीसदी यात्रियों के साथ उनकी बस में तेल का पैसा पूरा नहीं हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों का कारोबार समाप्त हो गया है। यात्रीकर, टोक्न टैक्स, अड्डा पर्ची आदि में छूट देनी चाहिए। जुलाई 2020 से दिसंबर 2021 तक सभी टैक्स माफ होने चाहिए। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि निजी बस संचालकों की हड़ताल के चलते तीसरे दिन निगम द्वारा 35 अतिरिक्त ट्रिप चलाए गए वहीं लॉन्ग रूटों पर सवारियों के आभाव में 15 फीसदी ही बस सेवाएं चल सकी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे है। कामगारों को ड्यूटी पर जाने के अधिकांश बसें उद्योगों की है। उन्होंने यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूट पर बसे बढ़ाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App