54 साल की हुई माधुरी दीक्षित

By: May 16th, 2021 12:04 am

मुंबई — बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 54 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हासिल की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्राबॉयलोजिस्ट बनने के लिए दाखिला ले लिया। इस बीच उन्होंने लगभग आठ वर्ष तक कथक नृत्य की शिक्षा भी हासिल की।

उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी फिल्म अबोध से की, लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गई। माधुरी दीक्षित की किस्मत का सितारा वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म तेजाब से चमका। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की प्रेयसी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत एक दो तीन उन दिनों श्रोताओं के बीच छा गया था। फिल्म की सफलता के बाद माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सही पहचान पाने में कुछ हद तक कामयाब हो गई। वर्ष 1990 में माधुरी दीक्षित के सिने करियर की एक और महत्त्वपूर्ण फिल्म दिल प्रदर्शित हुई।

फिल्म में माधुरी दीक्षित और आमिर खान की जोड़ी को सिने दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये माधुरी दीक्षित को अपने सिने करियर का पहला फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App