बस बोलने से दूर भागेंगे मच्छर

By: May 12th, 2021 12:01 am

चैन की नींद लेने में मदद करेगा श्याओमी मीजिया मॉस्किटो रिपेलेंट 2

श्याओमी ने एक ऐसा दिलचस्प प्रोडक्ट लांच किया है, जो आपको चैन की नींद लेने में मदद करेगा। दरअसल, चीनी कंपनी ने नया श्याओमी मीजिया मॉस्किटो रिपेलेंट 2 डिवाइस लांच किया है, जो मच्छर भगाने का काम करता है। खास बात यह है कि इस छोटा सा डिवाइस  वॉयस स्विच और मिजिया ऐप रिमोट कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है।  शाओमी के अनुसार, मिजिया इंटेलिजेंट मॉस्किटो रिपेलेंट 2 में एंटी-मॉस्किटो एजेंट (दवा) के तौर पर ट्रांसफ्लुथ्रिन का उपयोग किया जाता है। मशीन में फैन लगा है जो एक समान गति से दवा को फैलाता है। दवा का सिंगल इफेक्टिव टाइम 1080 घंटे का है।

अगर इसे हर रात आठ घंटे इस्तेमाल किया जाए, तो इसे लगभग 4-5 महीने तक उपयोग में लिया जा सकता है। यह डिवाइस 28 वर्ग मीटर की जगह के लिए उपयुक्त है, और यूजर इसे कहीं भी रख सकते हैं। डिवाइस में दो पावर सप्लाई मोड हैं। इसे या तो बैटरी के जरिए या इसे सीधे यूएसबी-सी इंटरफ़ेस के जरिए चलाया जा सकता है। ब्लूटूथ मेश गेटवे फ़ंक्शन के साथ श्याओमी स्पीकर के साथ यूएसबी-सी पावर सप्लाई मोड में आप वॉयस कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल और स्मार्ट लिंकेज फीचर का उपयोग कर सकते हैं। जब एसबी-सी पावर सप्लाई मोड में मशीन ऑन हो, तो इसे श्याओएआई के जरिए आवाज से भी कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लूटूथ के जरिए इसे फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। फोन से टाइमिंग स्विच को सेट करने और दवा की बची पावर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सिर्फ 660 रुपए कीमत

श्याओमी के इस स्मार्ट प्रोडक्ट 59 युआन या लगभग नौ डालर (660 रुपए) की कीमत के साथ क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। क्राउडफंडिंग 12 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। बता दें कि फिलहाल यह डिवाइस सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App