निक जोनस को मिस कर रही है प्रियंका चोपड़ा

By: May 4th, 2021 12:05 am

मुंबई — बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और अमरीकी पॉप सिंगर निक जोनस को बेहद मिस कर रही है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस की शूटिंग की वजह से लंदन में हैं और निक जोनस सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉयस’ जज करने यूएस गए हुए हैं। प्रियंका अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया है कि वो निक जोनस को मिस कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक गार्डन में नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रियंका और निक एक दूसरे को बड़े प्यार से निहारते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं मेरे दिल। इस कैप्शन के साथ प्रियंका ने दिल वाली इमोजी बनाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App