सुंदरलाल बहुगुणा कौन थे ?

By: May 31st, 2021 12:02 am

1. सुंदरलाल बहुगुणा का हाल ही में निधन हो गया। वह क्या थे?

(क) राजनीतिज्ञ
(ख) वायलिन वादक
(ग) पर्यावरणविद्
(घ) शास्त्रीय गायक

2. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2021 का विषय क्या है?

(क) हम समाधान का हिस्सा हैं
(ख) हमारे समाधान प्रकृति में हैं
(ग) हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य
(घ) जैव विविधता के लिए 25 साल की कार्रवाई का जश्न मनाना

3. एफवाई21 के लिए आईटीआर फाइल करने की समय सीमा कब तक कर दी गई?

(क) 31 जुलाई
(ख) 30 सितंबर
(ग) 31 अगस्त
(घ) 31 अक्तूबर

4. भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्ण-केवाईसी पीपीआई के संबंध में अधिकतम बकाया राशि को 1 लाख रुपए से कितनी कर दी?

(क) 6 लाख रुपए
(ख) 5 लाख रुपए
(ग) 4 लाख रुपए
(घ) 2 लाख रुपए

5. हीरो समूह द्वारा हाल ही में शुरू की गई शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का नाम बताइए?

(क)हीरो टेक
(ख) हीरो विरेड
(ग) हीरो एडु
(घ) हीरो ग्रेड

उत्तर 1 ग, 2 क, 3 ख, 4 घ, 5 ख


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App