तूफान से एक दर्जन मकानों को नुकसान

By: Jun 13th, 2021 12:55 am

जिलाभर में बारिश-आंधी ने बरपाया कहर; 7.64 लाख का नुकसान, कई मकानों की उड़ी छतेें, गोशालाओं व गाडिय़ों पर गिरे पेड़
स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
शुक्रवार देर रात आए तूफान व बारिश ने जिलाभर में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान व बारिश के चलते जिला में करीब एक दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा है, जिससे करीब 7.64 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गई हैं व अन्य नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त गोशालाओं सहित कई गाडिय़ों पर भी पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और कई जगह फसलें भी तबाह हुई हैं। गनीमत यह रही कि इस तबाही में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है जिसे सरकार को भेजा जाएगा। जिला में शुक्रवार रात को तेज तूफान के साथ बारिश हुई, इससे कई क्षेत्रों में किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। फसलें गिरकर खेत में बिछ गई हैं। इसके अलावा अर्की व कंडाघाट विकास खंडों में दो पक्के मकानों को 3.20 लाख का नुकसान हुआ है। तीन कच्चे मकानों को 1.25 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा गोशालाओं को भी 1.84 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। विकास खंड सोलन में पांच मकानों व एक गोशाला को 1.15 लाख का नुकसान हुआ है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ने बताया कि शुक्रवार रात को आए तूफान के कारण जिला में मकानों व गोशालाओं सहित कुल 7.64 लाख का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।

यहां-यहां हुआ नुकसान
तूफान से जिलाभार में 13 गोशाला, छह पक्के मकान व पांच कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें सोलन उपमंडल के देवठी में राजेंद्र के पक्के मकान व सुभाष के कच्चे मकान, शामती में हरजीत सिंह के कच्चे मकान, देहूंघाट में कृष्णदत्त व विनोद की गोशाला, बढ़ोग में रामलाल के पक्के मकान को नुकसान पहुंचा है। जबकि अर्की उपमंडल के मटेरनी व सैहराज में एक-एक गोशाला, धुंधन में तीन गोशाला, गवाला में एक गोशाला, धार में राम लाल का पक्का मकान व देवी सिंह की गोशाला, बखालग में एक कच्चे मकान, पलोग में चेतराम के कच्चे मकान, अमर नाथ व ईश्वर की गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कंडाघाट उपमंडल में धयावला में सीता राम के पक्के मकान, ममलीग में शेर ङ्क्षसह की गोशाला, सतडोल में रूपलाल की कच्चे मकान की छत्त, निहारा में बाल कृष्ण की गोशाला, चौराह में राम प्रताप के पक्के मकान व बिशा में मोहिंद्र सिंह के पक्के मकान को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं सोलन के चायल में दस से 15 पोल, बद्दी में दो पोल, नालागढ़ में 25 से 30 पोल व पांच से छह विद्युत लाइनें, परवाणू में 25 व अर्की में 98 विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मानन-चाकलू में घरों की छतों को नुकसान
कुनिहार। शुक्रवार रात को आए भयंकर तूफान से पलोग पंचायत के मानन गांव निवासी चेतराम के मकान की छत ही उड़ गई। प्रशासन से आग्रह है कि इस परिवार की सहायता की जाए। जबकि ग्राम पंचायत कुनिहार के गांव चाकलु में पेड़ गिरने से घर की छत को नुकसान हुआ व बिजली की तार से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App