अर्जुन कपूर बने कैंडेस के ब्रांड एंबेसडर

By: Jun 15th, 2021 12:01 am

नई दिल्ली — होम अप्लायंसेज ब्रांड कैंडेस ने अभिनेता अर्जुन कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने कहा कि उसका मकसद उन नए 50 करोड़ भारतीय उपभोक्ताओं को अपने साथ जोडऩा है जो नवीनतम उत्पादों, डिजिटल खरीदारी को पसंद करते हैं और होम एंड किचन अप्लायंसेज श्रेणी के साथ ब्रांड भागीदारी मजबूत बनाना चाहते हैं। ब्रांड की टेगलाइन स्मार्ट इंडिया का स्मार्ट होम को ध्यान में रखते हुए ब्रांड एंबेसडर के लिए अर्जुन एक खास पसंद थे।

अर्जुन कैंडेस की भावना और ऊर्जा का सही मायने में प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि वे भारतीय उपभोक्ताओं के बीच चर्चित चेहरा हैं। लुक्स और स्मार्टनेस का उपयुक्त समावेष होने के अलावा, वे बेहद लोकप्रिय बॉलीवुड कलाकारों में भी शामिल हैं। कंपनी के सह-संस्थापक संदीप अग्रवाल ने कहा कि बड़ी तादाद में प्रशंसक आधार से जुड़े अर्जुन कपूर को अपने साथ जोडऩे से हमें लक्षित ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, क्योंकि वे युवा, बेहद सक्रिय और भारत के हरेक परिवार में लोकप्रिय चेहरा हैं, इसलिए हमारा ब्रांड उपभोक्ताओं के साथ निजी तौर पर संपर्क बनाने में सक्षम होगा। हमें उम्मीद है कि अर्जुन कपूर के साथ हमारी भागीदारी कंपनी के लिए लाभदायक होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App