देश में 24 घंटे में कोरोना 60,753 नए मामले

By: Jun 20th, 2021 12:12 am

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 60,753  नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा 1,647  मरीजों को इसके संक्रमण से  जान गवानी पड़ी।

इस बीच शुक्रवार को 33 लाख 85 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 97 हजार 743 मरीज स्वस्थ हुए। सक्रिय मामले 38 हजार 637 कम हुए।  देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.55 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.16 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App