आदि हिमानी चामुंडा में हार्ट अटैक से भक्त की मौत

By: Jun 28th, 2021 12:10 am

निजी संवाददाता—चामुंडाजी
आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में शनिवार रात हृदय घात से नरवाणा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश (43) के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे एक पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गया है। यह चार भाई हैं, दांडी में इनका टिंबर का कारोबार है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात पूरा परिवार आदि हिमानी चामुंडा में माथा टेकने गए थे कि रात को अचानक तबीयत खराब होने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के माता-पिता का कुछ साल पहले ही निधन हो गया है।

पत्नी रेणु देवी के अनुसार रात दो बजे के करीब उनके पति ने तबीयत खराब होने की बात कही थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रविवार को चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे उमेश ने मुखाग्नि दी। इनकी अचानक मौत पर अंदराड पंचायत की प्रधान शालू देवी, उपप्रधान रिंकू, नरवाणा कस्बा के पूर्व प्रधान बहादुर सिंह कपूर ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App