गगरेट कांग्रेस हुई आग बबूला

By: Jun 12th, 2021 12:10 am

पेट्रोल के दाम में लगी आग से केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर निकाली भड़ास

स्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
पेट्रोल पदार्थों के दाम में लगी आग से ब्लॉक कांग्रेस गगरेट बुरी तरह से आग बबूला हो गई। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस गगरेट द्वारा संघनई स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष उग्र प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार में 60-65 रुपए प्रति लीटर तेल उस समय बिक रहा था जिस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं लेकिन उस समय भाजपा नेता इसे मंहगाई की मार बताते हुए खूब प्रदर्शन करते थे लेकिन अब भाजपा नेताओं की नैतिकता कहां चली गई है जब पेट्रो पदार्थों की कीमतें तिहाई के आंकड़े को छूने को आतुर हो रही हैैं।

ब्लॉ कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलकुल सही कहते हैं कि जो सत्तर साल में नहीं हुआ वह उन्होंने करके दिखाया है। आम आदमी को बेशक घर नसीब न हो लेकिन भाजपा के आलीशान कार्यालय जरूर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की है अगर इतनी चिंता इस देश की करते तो शायद कुछ तस्वीर बदल जाती लेकिन सत्ता की चाह रखने वाले कभी भी न तो आम आदमी का भला कर सकते हैं और न ही इस देश का भला कर सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल डढवाल, कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय महासचिव सोहराव कालिया, विजय ठाकुर, मदन मोहन शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

टाहलीवाल –हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अगवाई में शुक्रवार को ठाकुर फिलिंग स्टेशन बाथू में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुमन ठाकुर ने कहा कि जहां आज हर बर्ग बढ़ती हुई महंगाई को लेकर दुखी है। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पूजा देवी, महिला कांग्रेस इकाई बागड़ी की प्रधान अंजना देवी, सरोज कुमारी, शन्नो देवी, रीना देवी, गीता देवी के अलावा के महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App