आज से सड़कों पर दौड़ेगी एचआरटीसी

By: Jun 14th, 2021 12:21 am

बिलासपुर में सिर्फ 46 रूट पर बसें चलाएगा निगम, ड्यूटी पर बुलाए चालक-परिचालक

कार्यालय संवाददाता—बिलासपुर
करीब एक माह के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सोमवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। हालांकि प्रारंभिक चरण में एचआरटीसी की ओर से सभी रूट्स नहीं चलाए जाएंगे। लेकिन कुछ ही दिनों में व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को निर्धारित रूट्स पर चलाने के लिए निगम की ओर से तमाम चालकों व परिचालकों को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। ताकि स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी पर समय पर पहुंच सकें। वहीं, निगम की ओर से कोरोना महामारी के चलते नियमानुसार ही बसें चलाई जाएंगी।

बसों में जहां मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। वहीं, अन्य नियमों की पालना करना भी अनिवार्य होगा। बताया जा रहा है कि जिला बिलासपुर के तहत एचआरटीसी के बिलासपुर डिपो के 46 रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। इसके 30 रूट बिलासपुर डिपो, 16 रूट घुमारवीं डिपो के चलेंगे। बाकायदा इसके लिए निगम की ओर से इन रूट्स को लेकर टाइमिंग भी तैयार कर ली है। अभी तक न ही कोई नाइट बस सेवा चलेगी और न ही बाहरी राज्यों को कोई बस भेजी जाएगी। सरकार की गाइडलाइन के तहत अभी प्रदेश के भीतर ही बसें चलाई जाएंगी। जिला बिलासपुर में वर्तमान में डिपो में कुल 52 रूट हैं। जिनमें से सोमवार के दिन 30 ही चलाए जाएंगे। साथ ही जो शेष रूट हैं उन रूट को चलाने के लिए सोमवार शाम को बसें वहां के लिए भेजी जाएंगी। वहीं, निगम में ड्राइवर, कंडक्टरों की संख्या 280 है जिन्हें ड्यूटी पर पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को 46 रूट पर बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही अन्य रूट भी चलाए जाएंगे। बस में सफर करने वाले यात्री को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं, चालक-परिचालक को भी निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से लोगों के लिए निगम बस सेवा शुरू होगी। इसका लाभ लोगों को मिलेगा
किशोरी लाल, क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर

बिलासपुर डिपो केवल मेजर रूट

रूट टाइमिंग

बिलासपुर-शिमला सुबह 6:00 बजे
जाहू-चंडीगढ़ सुबह 4:20 बजे
बिलासपुर-लुधियाना, ऊना तक सुबह 6:40 बजे
बिलासुपर-अमृतसर ऊना तक सुबह 5:40 बजे
बिलासपुर-सोलन सुबह 6:50 बजे
बिलासपुर-मरोतन सुबह 7:00 बजे
शाहतलाई-बिलासपुर-बद्दी सुबह 5:00 बजे
अवाहदेवी-नालागढ़-बद्दी सुबह 6:30 बजे
बिलासपुर-मंडी सुबह 7:25 बजे
बिलासपुर- हमीरपुर सुबह 7:30 बजे
बिलासपुर-नयनादेवी सुबह 7:50 बजे
बिलासपुर-सलोआ दोपहर 2:15 बजे
बिलासपुर-जबलू दोपहर 12:30 बजे
बिलासपुर-कुहमझवाड़ दोपहर 12:40 बजे
बिलासपुर- भ्यूंखर दोपहर 3:00 बजे
बिलासपुर-गाह दोपहर 3:00 बजे
बिलासपुर-कसोल दोपहर 3:03 बजे
बिलासपुर-धनीपखर दोपहर 3:20 बजे
बिलासपुर-बठोह-भोली शाम 4:20 बजे
बिलासपुर-चांदपुर शाम 4:25 बजे

घुमारवीं डिपो के रूट टाइमिंग

शाहतलाई-धनीपखर सुबह 7:25 बजे
घुमारवीं-मरोतन-शाहतलाई दोपहर 2:24 बजे
घुमारवीं-मोरसिंघी वाया दाड़ी दोपहर 3:00 बजे
घुमारवीं-लदरौर शाम 4:15 बजे
घुमारवीं- त्रिफालाघाट शाम शाम 4:40 बजे
घुमारवीं-तल्याणा शाम 5:30 बजे
घुमारवीं-धराड़सानी–झंडूता दोपहर 12:30 बजे
घुमारवीं-जाहू वाया कोट दोपहर 2:30 बजे
घुमारवीं-थुराण शाम 4:10 बजे
घुमारवीं-भराड़ी शाम 5:05 बजे
घुमारवीं-केट शाम 5:10 बजे
घुमारवीं-जाहू वाया बम्म शाम 5:15 बजे
घुमारवीं-डंगार शाम 5:30 बजे
घुमारवीं-बरठीं शाम 6:00 बजे
घुमारवीं-सोहणी देवी-करलोटी शाम 5:30 बजे


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App