चंडीगढ़ में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंताएं

By: Jun 27th, 2021 12:05 am

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के संपूर्ण जीनोमिक जांचने के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट चिंताजनक है। नई दिल्ली एनसीडीसी लैब भेजे गए 35 नमूनों में 33 में डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) और एक में डेल्टा प्लस वेरिएंट (एवाई.1) मिला है।

वहीं, एक मरीज में अल्फा वेरिएंट (बी.1.1.1.7) पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सलाह दी है कि इसके लिए टीकाकरण करवाएं। साथ ही मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। विकास नगर मौली-जागरां निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना नमूना 22 मई को लिया गया, जिसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App