महंगे पेट्रोल पर ऊना लाल

By: Jun 12th, 2021 12:23 am

जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, नारेबाजी की

नगर संवाददाता-ऊना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस ने जिला भर के विभिन्न पेट्रोप पंप्स पर धरना-दर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगवाई में नगनोली में प्रदर्शन किया गया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. विजय डोगरा की अगवाई में ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप तथा हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घालुवाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने कहा कि आज देश भर में कोरोना महामारी के चलते हालात खराब हो चुके हंै, लेकिन केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के बजाय उल्टा महंगाई का भार डाल रही है। आज पेट्रोल पदार्थ आसमान छूट रहे है। पहली दफा देश में पेट्रोल व डीजल के दाम इतनी ऊंचाई पर पहुंचे हैं। इसके अलावा सरसों का तेल भी 200 तक पहुंच चुका है। उधर, ब्लॉक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष विनोद कुमार विट्टू की अगवाई में पेट्रोल पंप घालुवाल मे बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरलौचन सिंह, शम्मी, संजय ठाकुर, अमित ठाकुर, पंकज दत्ता, मुकेश जसवाल, रविंद्र सैणी, नंदलाल, मुनीष कंवर आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App