टुटीकंडी में रोपे देवदार के 100 पौधे

By: Jul 25th, 2021 12:55 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हर वर्ष सरकार तथा अन्य संस्थाओं द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से लाखों पौधे लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण व संवर्धन होना भी अति आवश्यक है। सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा शिमला मंडल द्वारा टूटीकंडी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। महिलाएं इन कार्यों में अधिक ईमानदार होती है, जो कार्य उनके द्वारा किया जाता है वह ईमानदार तरीके से किया जाता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण पूरे विश्व में एक समस्या बनी हुई है। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने समाज में महिलाओं के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सहकारी संस्थाओं में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है।

कानून के तहत जो भी जरूरी संशोधन किया जाना है उसे आवश्यक रूप से किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर टूटीकंडी के स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान देवदार, दाडू, बान, ओक, अखरोट, शहतूत, मजनू, हाइड्रेंजिया आदि किस्म के लगभग 100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, पार्षद डा. किमी सूद, विदूषी शर्मा, आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, महिला मोर्चा शिमला मंडल महामंत्री पिंकी गोयल, हेमा कश्यप, सचिव शिमला मंडल राजेश्वरी शर्मा, मंडल सचिव अनिता, मण्डल महामंत्री गगन लखनपाल, सुशील चैहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चैहान, पूर्व पार्षद प्रत्याशी जय चंद ठाकुर, पूर्व पार्षद मंजू सूद, सोशल मीडिया प्रभारी रमन कपूर, डीएफओ पवन चौहान, आरओ लच्छी राम, डिप्टी रेंजर मनी राम एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App