राज्य में चार अगस्त तक बरसेगा अंबर, यलो अलर्ट जारी, नदी, नालों के पास न जाएं लाेग

By: Jul 30th, 2021 12:05 am

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

राज्य में चार अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चेतावनी जारी की गई है। 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई है। दो अगस्त तक का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भी कमी आई है। नारकंडा का सबसे कम और पावंटा साहिब का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की और से चेतावनी जारी की गई है कि राज्य में बारिश का मौसम बना हुआ है। ऐसे में लोग नदी, नालों और ऐसी जगहों पर न जाए जहां पर लैंड स्लाइड होता है।

अधिकतम तापमान भी पांच से छह डिग्री तक कम रहे हैं। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल में फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी एवं मध्य पर्वतीय इलाकों में 30 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। तीन अगस्त तक समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान लैंडस्लाइड और नदियों का जल स्तर बढ़ने की आशंका है और सभी जिला उपायुक्तों को सतर्क रहने को कहा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App