बादशाह का नया गाना बावला रिलीज

By: Jul 29th, 2021 2:11 pm

मुंबई। रैपर बादशाह का नया गाना बावला रिलीज़ हो गया है। पानी-पानी की शानदार सफलता के बाद बादशाह नया गाना बावला लेकर आए हैं, जो रील्स, कवर्स और लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इस गाने को हरियाणवी लोक धुन में खूबसूरत तरीके से बुना गया है। टॉप टकर जैसे चार्टबस्टर के बाद बादशाह और उचाना अमित की जोड़ी तीसरी बार एक साथ आई है। इस जोड़ी द्वारा क्रिएट किए गए इस गाने को बादशाह ने लिखा है और इस गाने का संगीत आदित्य देव और बादशाह ने मिलकर दिया है। डांस से भरपूर गाने के म्यूजिक वीडियो में समरीन कौर नजऱ आयेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App