देहरादून के देछेन छोखोर बौद्ध मठ में शोक सभा

By: Jul 10th, 2021 12:12 am

धर्म गुरुओं ने राजा साहब के लिए किया शांति पाठ, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मोहिंद्र नेगी — रिकांगपिओ
राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शुक्रवार को देहरादून स्थित देछेन छोखोर बौद्ध मठ में नेगी लामा संघ एवं लामाओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा मे बौद्ध धर्म गुरु परमपावन शारदेय छोगोन रिंपोछे ने राजा साहब के जीवन पर विस्तार के संबोधित किया और मंत्रोच्चारण के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए दीप जला कर प्रार्थना की ।

परमपावन रिुंपोछे ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह राज्य तथा राष्ट्र के बड़े नेता रहे हैं। मुझे भी बच्चपन से अनेकों बार उनके संपर्क में रहने का अवसर मिला है, जिसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। राजा साहब न केवल राजनीति के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी प्रमुख रहे हैं। किन्नौर में तो कई बौद्ध ग्रंथों में रामपुर बुशहर राजा व किन्नौर राजा के नाम से समापन किया गया है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन को हमें अपने जीवन में मार्गदर्शन के संदर्भ से लें, साथ में बुद्ध मंत्र तथा प्रार्थना पाठ के साथ श्रद्धासुमन अर्पित भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App