एनएच-पांच पर दरकी पहाड़ी, एक किलोमीटर लंबा जाम

By: Jul 25th, 2021 12:55 am

कंडाघाट के समीप पेश आया वाकया,सड़क पर मलबा आने से आधे घंटे तक गाडिय़ों की आवाजाही पर लगी ब्रेक

ललित वर्मा-कंडाघाट
चंडीगढ़-शिमला एनएच-पांच पर स्थित कंडाघाट के समीप शनिवार को सड़क पर पहाड़ का एक बड़ा ल्हासा आ जाने के चलते ये मार्ग वाहनों की आवाजाही की लिए लगभग आधे घंटे तक बंद रहा। फोरलेन का कार्य कर रही एरिफ कंपनी द्वारा जेसीबी की मशीनों को लगाकर सड़क पर गिरे मलबे को हटाया गया। मलबे के हटने के बाद कि इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। सड़क मार्ग बंद होने के चलते सड़क के दोनों तरफ एक किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

जानकारी के अनुसार इन दिनों फोरलेन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान मशीनों द्वारा पहाड़ों की कटिंग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मानसून के चलते पहाड़ों से ल्हासे गिर रहे हंै। इन ल्हासों के सड़क पर गिरने के चलते कई-कई घंटो तक मार्ग भी बंद रहने लगे हैं, लेकिन फोरलेन का कार्य कर रही एरिफ कंपनी द्वारा समय रहते जिन जगहों पर पहाड़ के ल्हासे सड़क पर गिर रहे हैं। उन ल्हासों को मशीनों के माध्यम से जल्द से जल्द उठाया जा रहा है, ताकि ज्यादा देर तक ये मार्ग बंद न रहे इसी कड़ी में शनिवार को डेढ़ बजे डेढ़ घराट के समीप जहां फोरलेन का कार्य किया जा रहा है वहां पहाड़ का एक बड़ा ल्हासा सड़क पर आ गिरा। इस ल्हासे में बड़े-बड़े पत्थर भी शामिल थे, जिन्हें मशीनों द्वारा तोड़ा गया। उसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर पड़े मलबे को
हटाया गया। (एचडीएम)

क्या कहते हैं एरिफ कंपनी के जीएम
एरिफ कंपनी के जीएम दीपक ने बताया कि शनिवार को कंडाघाट के समीप सड़क पर ल्हासा आ गिरा था, जिसे समय रहते जेसीबी मशीनों की मदद हटा दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App