बहुत हो गई मिन्नतें, अब सिखाएंगे सबक

By: Jul 12th, 2021 12:23 am

शिमला में मास्क पहनने पर पर्यटकों को किया जा रहा जागरूक, आज से काटे जाएंगे चालान

कार्यालय संवाददाता—शिमला
राजधानी शिमला में रविवार को भी पुलिस द्वारा सैलानियों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी रखा। इस दौरान पुलिस द्वारा मास्क पहने के प्रति जागरूक किया गया और मास्क न पहनने वाले सैलानियों को मास्क बांटे गए। मगर सोमवार से पर्यटक स्थलों पर बिना मास्क के भ्रमण करने वालों के चालान काट कर दंडित किया जाएगा। बताते चलें कि शिमला सदर थाना की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को मास्क पहने के प्रति जागरूक करने के लिए बीते शनिवार को अभियान शुरू किया गया था।

यह अभियान अभी भी जारी है। इसके लिए टीमें गठित की गई थी, जो विभिन्न स्थानों पर सैलानियों को जागरूक करने के साथ मास्क वितरित कर रही हे। शिमला पुलिस की पहल को लोग सराहनीय बता रही है। हालांकि इस दौरान किसी भी सैलानी का चालान नहीं काटा गया है। मगर उन लोगों के चालान काटने के निर्देश दिए गए है, जो पुलिस के समझाने के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे है। शिमला में देखने का मिल रहा है कि बाहरी राज्यों से भ्रमण पर आ रहे सैलानी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है। मगर अब सोमवार से पर्यटक स्थलों पर बिना मास्क के भ्रमण करने वालों के चालान काट कर दंडित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App