विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर

By: Jul 26th, 2021 12:06 am

मुंबई – देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुए पहली बार 612 अरब डॉलर के पार पहुँच गया है। रिजर्व बैंक से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अबर डॉलर की वृद्धि के साथ 611.90 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 46.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 568.75 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार में भी 37.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 37.33 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर घटकर 5.1 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.55 अरब डॉलर पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App